दंगल न्यूज



31 मार्च 2018
गाँव ढोलपुरा , फिरोजाबाद , उत्तरप्रदेश।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विशाल मेला व् दंगल।

अपने जिले फिरोजाबाद का शेर हैं विक्रम पहलवान। आज गाँव ढोलपुरा में समस्त दर्शकों , दंगल कमेटी और आये हुए मुख्य अतिथियों के सामने यह साबित कर दिखाया विक्रम पहलवान ने।  दो मिनट में ही हरयाणा से आये सूरज पहलवान को निकाल मारकर बैठाया और फिर क्रॉस मारकर चारों खाने चित्त कर विक्रम यादव पहलवान ने जिला केसरी के अपने खिताब को बरकरार रखा।

गाँव ढोलपुरा में , बाबा माधव दास के आशीर्वाद से रविंदर यादव aka फौजी भाई के द्वारा करवाये जा रहे इस विशाल दंगल में विक्रम पहलवान की कुश्ती देखने दूर दूर से लोग आये हुए थे। जिला केसरी , विक्रम पहलवान का यूँ तो कोई जोड़ मिलना ही मुश्किल लग रहा था। विक्रम से हाथ  मिलाये ऐसा कोई पहलवान ही दिखाई न देता था। काफी देर तक विक्रम पहलवान की आवाज लगती रही।  दर्शकों के मन कौतूहलजनक निराशा जागने लगी।  लगता हैं विक्रम से कोई लड़ेगा नहीं।  पर ऐसा न था ,  हरयाणा से आये भारी भरकम सूरज पहलवान ने अपनी किस्मत आजमाने की सोची।  और विक्रम से हाथ मिला कर कुश्ती लड़ने की अपनी इच्छा जताई।   दंगल कमिटी ने हाँ की और कुश्ती की तैयारी शुरू हुई।  

विक्रम यादव पहलवान फिरोजाबाद के अपने जिला केसरी का खिताब कई बार जीत चुके हैं। आज भी वे अपने क्षेत्र में हो रहे किसी भी जिला केसरी दंगल में भाग लेने से नहीं चूकते। यूँ तो विक्रम पहलवान महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश ,दिल्ली , राजस्थान ,  पंजाब और हाल ही में हिमाचल के कुश्ती दंगलों में अपना झंडा बुलंद कर आये हैं। पर अपने क्षेत्र में ही कुश्ती न दिखाई तो क्या कुश्ती दिखाई। आज उनकी जीत इस बात की तस्दीक करती हैं की विक्रम यादव अपने क्षेत्र के एक उम्दा पहलवान  हैं और साथ ही  क्षेत्र का नाम पूरे हिंदुस्तान में भी रोशन कर रहे हैं।  जहां जाय वहां जीत आय तो फिर सच में ही फ़िरोजाबादियों का सर तो  गर्व से ऊंचा होगा ही।

ढोलपुरा में बहुत कुश्तियाँ हुई , बच्चों की अनेकों कुश्तियों से लेकर  कुछ आकर्षक कुश्तियों में सतेंदर और बलवान के बीच , विकास और बिन्नू  बीच , बंटू और नीटू के बीच हुई कुश्तियाँ आकर्षण का केंद्र रही। दंगल कमिटी में मुख्य अतिथि रहे , डॉक्टर दिलीप यादव , रामसेवक यादव , नीरज यादव , गुलाब सिंह यादव , महेश यादव , राजवीर सिंह यादव , रामवीरसिंह यादव , डॉक्टर जितेंदर यादव , सत्यवीर सिंह , राजेश यादव , अवधेश यादव , गोबिंद सिंह , रविंदर यादव फौजी भाई, राजेश मास्टर , मनोज कुमार , भोले पहलवान , रमाकांत यादव , सुरेंदर यादव , मुकेश यादव , अरविन्द कुमार , भूप सिंह ( लल्लू ) शिवम्  यादव व् भानु यादव।

फौजी भाई aka रविंदर भाई ने दंगल में आई सभी अतिथियों का पगड़ी व् फूलमालाओं से  मान सम्मान किया।  दंगल आये सभी पहलवानो को नकद इनाम दिए।  अपनी अमूल्य सेवाओं से देश की सेवा कर रहे रविंदर फौजी भाई इस दंगल के लिए हमेशा ही समय निकाल लेते हैं।  देश और समाज के लिए उनकी ये सेवा एक मिसाल कायम करती हैं।  फौजी भाई ने अपने क्षेत्र में खेलों की जो अलख जगाई हैं , उसका मैं तहे दिल से सम्मान करता हूँ। हर साल इस दंगल को वे एक धार्मिक अनुष्ठान की तरह कराते आ रहे हैं।  उनके सराहनीय प्रयासों को एक बार फिर नमन।  
https://youtu.be/OcN1jMWLlIA

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश के दबंग दंगल