Posts
मध्यप्रदेश के दबंग दंगल
- Get link
- X
- Other Apps
इटारसी मध्यप्रदेश १४मई २०१८ दंगल में दिखाया देश के नामी पहलवानों ने दम, देर रात तक चला मुकाबला दांव-पेंच में फसी कई जोड़ियां रही बराबरी पर, इटारसी। श्री गुरू हनुमान व्यायाम शाला समिति द्वारा स्व. काशीनाथ भाऊ उस्ताद की स्मृति में सोमवार को गांधी मैदान पर इनामी दंगल का आयोजन किया गया। 22 वें वर्ष में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि कल्पेश अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष अरूण चौधरी मौजूद थे। दंगल समिति अध्यक्ष श्याम पहलवान, संरक्षक मोहन पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल परदेशी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राजवंशी, संरक्षक रमेश राजपूत, सहसचिव राजेश पांडेय, सचिव मनोहर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। देश की कई नामी पहलवानों की जोड़ियों में भिड़ंत हुई। पहलवानों ने एड़ी चोटी के दांव-पेंच लगाकर एक दूसरे को पछाड़ने के लिए जोर मारा। शाम छह बजे से गांधी मैदान दंगल प्रेमियों और पहलवानों की भीड़ से खचाखच भरा चुका था। मैदान पर अतिथियों द्वारा रामभक्त हनुमान एवं अखाड़े की पूजा के बाद नामी जोड़ियों की कुश्ती कराई गई। दर्शकों ने बढ़ाया उत्साहः पहलवानों के समर्थ...
दंगल न्यूज
- Get link
- X
- Other Apps
31 मार्च 2018 गाँव ढोलपुरा , फिरोजाबाद , उत्तरप्रदेश। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विशाल मेला व् दंगल। अपने जिले फिरोजाबाद का शेर हैं विक्रम पहलवान। आज गाँव ढोलपुरा में समस्त दर्शकों , दंगल कमेटी और आये हुए मुख्य अतिथियों के सामने यह साबित कर दिखाया विक्रम पहलवान ने। दो मिनट में ही हरयाणा से आये सूरज पहलवान को निकाल मारकर बैठाया और फिर क्रॉस मारकर चारों खाने चित्त कर विक्रम यादव पहलवान ने जिला केसरी के अपने खिताब को बरकरार रखा। गाँव ढोलपुरा में , बाबा माधव दास के आशीर्वाद से रविंदर यादव aka फौजी भाई के द्वारा करवाये जा रहे इस विशाल दंगल में विक्रम पहलवान की कुश्ती देखने दूर दूर से लोग आये हुए थे। जिला केसरी , विक्रम पहलवान का यूँ तो कोई जोड़ मिलना ही मुश्किल लग रहा था। विक्रम से हाथ मिलाये ऐसा कोई पहलवान ही दिखाई न देता था। काफी देर तक विक्रम पहलवान की आवाज लगती रही। दर्शकों के मन कौतूहलजनक निराशा जागने लगी। लगता हैं विक्रम से कोई लड़ेगा नहीं। पर ऐसा न था , हरयाणा से आये भारी भरकम सूरज पहलवान ने अपनी किस्मत आजमाने की सोची। और विक्रम से ...
सीहोर,मै विक्रम ने जीती कुश्ती
- Get link
- X
- Other Apps
दंगल सीहोर मध्य प्रदेश विक्रम यादव पहलवान फिरोजाबाद। विक्रम यादव पहलवान फिरोजाबाद और उत्तरप्रदेश तथा आस पास के स्टेट्स के स्टार पहलवान हैं। दिल्ली हो या बम्बई या फिर भोपाल हो या आगरा जहाँ भी गए विक्रम यादव अपने नाम का झंडा गाड़ आये। शानदार कुश्तियां लड़ी और जीती। ऐसे पहलवान को देख कर दर्शकों का मन मयूर नाच उठता हैं , उनके पैसे वसूल और उनकी दंगल देखने की तम्मना भी पूरी। आज विक्रम पहलवान एक बढ़िया प्रो पहलवान बन चुके हैं। दंगल के अखाड़े में कभी हार का मुँह देखना पड़ा हो विक्रम पहलवान को , ऐसा मैंने तो पिछले कई वर्षों में नहीं देखा। आज जरूर देखना होगा की विक्रम क्या करता हैं। जिस पहलवान से विक्रम की कुश्ती थी उसने तो पहले ही मैदान छोड़ दिया था। इसलिए कुश्ती को किसी और पहलवान जिसका नाम कमल पहलवान गोपालपुर चैंपियन हैं के साथ रखा गया । विक्रम भला क्यों मना करे। जब मैदान में आ ही गए हैं देख लेंगे वाली लय थी विक्रम पहलवान की। चलिए हम भी देखते हैं। कुश्ती शुरू हुई तो कमल पहलवान शुरू में तो डिफेंसिव लगे लेकिन फिर कमल को लगा होगा की व...